Patna: यूपी पुलिस का वांछित अपराधी को बिहार एसटीएफ और यूपी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में कटिहार स्थित दुकान से गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपी इस्तार आलम कटिहार जिले के रौतारा थाना क्षेत्र का रहने वाला है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बिहार एसटीएफ एवं यूपी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में यूपी के लालगंज थाना (कांड संख्या-95/26) में वांछित प्राथमिकी अभियुक्त इस्तार आलम को उसके भंगार (मोबाइल) दुकान से गिरफ्तार किया गया. आरोपी ने पुलिस को पुछताछ में बताया कि कुछ सहयोगियों को फेरी वाला बनकर हैदराबाद, तमिलनाडु, दिल्ली से ‘पुराने मोबाइल (कीपैड/एंड्रॉयड) की खरीदारी की जाती हैं तथा मोबाइल को तोड़कर उसका मदर बोर्ड को दूसरे फेरी वाले को बेच दिया जाता है. जो मदर बोर्ड को दूसरे देशों तक पहुंचाने का काम करता हैं. जिससे भारतीय लोगों की डेटा की चोरी हो रही हैं. गिरोह में शामिल अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही हैं.
