Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज झारखंड मंत्रालय में स्वास्थ्य विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में बड़ा ऐलान किया. उन्होंने कहा कि राज्य में बच्चे सहित हर नागरिक का हेल्थ प्रोफाइल सिस्टम तैयार किया जाएगा और एम्बुलेंस सेवाओं की मॉनिटरिंग के लिए AI कंट्रोल रूम स्थापित होगा. मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को ग्रामीण-शहरी दो भागों में बांटकर काम करने और ‘अबुआ दवाखाना’ खोलने का निर्देश दिया.
एएनएम, जीएनएम और स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स के रिक्त पदों पर बहाली का आदेश
एम्बुलेंस सेवा पर नाराजगी: मुख्यमंत्री ने एम्बुलेंस सेवा को लेकर नाराजगी जताई और कहा, “एक-एक मिनट कीमती है. लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई होगी. उन्होंने उबर कॉन्सेप्ट की तर्ज पर एम्बुलेंस सेवा शुरू करने का प्लान एक हफ्ते में मांगा. सहयोग शिविर की तर्ज पर स्वास्थ्य विभाग में भी 10, 20 और 30 दिन की समयसीमा तय होगी. 30 दिन में समाधान नहीं तो 31वें दिन अधिकारी को निलंबन नोटिस जाएगा. एएनएम, जीएनएम और स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स के रिक्त पदों पर तुरंत बहाली का आदेश. राज्य के हर नागरिक का डिजिटल हेल्थ प्रोफाइल बनेगा. स्कूल, आंगनबाड़ी और कॉलेजों में ABHA कार्ड का कैंपेन चलेगा.
‘अबुआ दवाखाना’ से मिलेगी एक छत के नीचे सारी दवा
राज्य सरकार ‘मुख्यमंत्री अबुआ दवाखाना’ शुरू करेगी. ये एकीकृत औषधि केंद्र आयुष्मान आरोग्य मंदिर में चलेगा, जहां एलोपैथी, आयुर्वेद, होम्योपैथी, यूनानी और सिद्ध की दवाएं एक ही जगह मुफ्त मिलेंगी.
सभी सरकारी अस्पतालों को एयर कूल बनाने की योजना
सभी सरकारी अस्पतालों को एयर कूल बनाने की योजना. जले हुए मरीजों के लिए बर्न यूनिट दुरुस्त होगी. रांची सदर अस्पताल में बना सेंट्रल रेडियोलॉजी हब देश का पहला सरकारी सेटअप, जिससे सभी जिले जुड़े हैं. कोडरमा, बोकारो, चाईबासा, दुमका में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेजों का काम तेज करने का निर्देश दिया गया है. UG-PG सीटें बढ़ेंगी. किडनी, लीवर, कॉर्निया के लिए केरल की तर्ज पर अंगदान को बढ़ावा देंगे.
मुख्यमंत्री ऑनलाइन जुड़े अस्पतालों से
मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉल से जामताड़ा के आम डुमरिया हेल्थ सब सेंटर और गिरिडीह के डुमरी रेफरल अस्पताल का जायजा लिया. वहां डॉक्टरों से ओपीडी, इमर्जेंसी, ऑपरेशन थियेटर और प्रसव सुविधाओं की जानकारी ली.
पूरे राज्य में लगेगा आई चेकअप कैंप
ब्लड बैंक को App बेस्ड करें, सरकारी ऑफिस-पुलिस में ब्लड डोनेशन कैंप लगाएं. 4-5 दिन का आई-चेकअप कैंप पूरे राज्य में लगेगा. आयुष्मान योजना से निबंधित अस्पतालों का ऑडिट होगा. सभी मेडिकल कॉलेजों में रिहैब और थेरेपी सेंटर शुरू होंगे.
