Patna: मुंगेर प्रमंडलीय आयुक्त के विधि शाखा के पेशकार को निगरानी ने रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. आरोपी पेशकार मुकेश कुमार को 1,70,000 रूपये रिश्वत लेते विधि शाखा कक्ष के सामने से गिरफ्तार किया गया है.
निगरानी से मिली जानकारी के अनुसार नन्दकिशोर प्रसाद सुमन ने पटना स्थित निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के कार्यालय में शिकायत दर्ज कराया गया कि आरोपी पेशकार के द्वारा सरकारी जमीन तीन कट्ठा चार धूर, खाता सं0-608, खेसरा-1240 जिसका मालिकाना हक वाद (सं0-27/2024-25) में डीसीएलआर बलिया, जिला बेगूसराय द्वारा प्रस्तुत वाद के वादी मो० जावेद के पक्ष में आदेश पारित किया गया था. इसी के खिलाफ में परिवादी द्वारा बीएलडीआर अपील (सं0-38/2025) दायर किया गया था. जिसका फैसला सरकार के पक्ष में करने से परिवादी को लाभ होता. इसके लिए रिश्वत की मांग की जा रही है. ब्यूरो जब शिकायत का सत्यापन कराया तो रिश्वत मांगे जाने का पुष्टि किया. इस संबंध में निगरानी थाना (कांड सं0-38/26) में मामला दर्ज किया गया था. अनुसंधानकर्ता के नेतृत्व में एक धावादल का गठन किया गया. धावादल कार्रवाई करते हुए मुंगेर प्रमंडल के प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय के विधि शाखा के पेशकार मुकेश कुमार को 1,70,000 रूपये रिश्वत लेते हुए विधि शाखा कक्ष के सामने से गिरफ्तार किया गया.
