Patna: सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (AEDO) परीक्षा में धांधली मामले में बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने सख्त कार्रवाई करते हुए बायोमैट्रिक एजेंसी साईं एडुकेयर (M/s Sai Educare Pvt. Ltd.) को ब्लैकलिस्ट कर दिया है. साथ ही एजेंसी की बैंक गारंटी की राशि भी जब्त कर ली गई है.

बीपीएसपी से मिली जानकारी के अनुसार मुंगेर नालंदा, समस्तीपुर एवं अन्य जिलों में 14-21 अप्रैल के दौरान आयोजित सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा के क्रम में M/s Sai Educare Pvt. Ltd. (बायोमैट्रिक सर्विस प्रोवाईडर) की मिलीभगत से कदाचार की कोशिश करने इत्यादि के सम्बन्ध में प्राथमिकियाँ दर्ज की गयी है. साथ ही कई परीक्षा केन्द्रों पर उक्त एजेंसी ने आयोग द्वारा उपलब्ध करायी गयी कर्मियों की रैण्डमाईज सूची से इतर कर्मियों को प्रतिनियुक्त कर कदाचार कराने में संलिप्त आयोग को प्राप्त हुई.

इस सम्बन्ध में M/s Sai Educare Pvt. Ltd. से अलग-अलग तिथियों पर कारण पृच्छाएँ की गयी थी. इस सम्बन्ध में उपलब्ध साक्ष्य, सूचनाएँ, प्राथमिकी में दर्ज किये गये तथ्यों तथा एजेंसी से प्राप्त स्पष्टीकरण की समीक्षा से M/s Sai Educare Pvt. Ltd. के विरूद्ध लगाये गये आरोप की प्रथम दृष्टया पुष्टि होती है. एजेंसी द्वारा दिया गया स्पष्टीकरण समीक्षोपरान्त असंतोषजनक पाया गया है. उपरोक्त स्थिति में एकरारनामा की शर्तों के अनुसार M/s Sai Educare Pvt. Ltd. को प्रतिबंधित (Blacklist) करते हुए उनके द्वारा समर्पितः बैंक गारंटी की राशि जब्त की जाती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *