Patna: मुहर्रम पर्व पर 26 जून को समस्तीपुर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के ग्राम नागरवस्ती में जुलूस के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने उपद्रव मचाकर रोड़ेबाजी की और विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न कर दी. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 9 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. 21 नामजद और 100 अज्ञात पर केस दर्ज हुआ है. गिरफ्तार आरोपी में रिता साह, पति दिनेश साह, सतीश कुमार, फूलबाबू, अजमतुल्लाह, नूर आलम, मो0 सितारे, मोजमील शेख और अली इन्तेयाज का नाम शामिल है. सभी मथुरापुर थाना क्षेत्र के नागरवस्ती और रामनगर के रहने वाले हैं. अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

दंडाधिकारी के आवेदन पर प्राथमिकी

शांति व्यवस्था के मद्देनजर मथुरापुर थाना क्षेत्र में पुलिस बल और दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई थी. इसी दौरान नागरवस्ती में जुलूस के समय उपद्रव हुआ. प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी के आवेदन पर मथुरापुर थाना (कांड सं0-54/26) में मामला दर्ज किया गया. गिरफ्तार अजमतुल्लाह का पूर्व से भी आपराधिक इतिहास है. उसके खिलाफ मुफस्सिल थाना में मामला दर्ज है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *