Ranchi: गोड्डा के सरवा में गाड़ी खड़ा करने को लेकर दो पक्षों में मारपीट मामले में पौड़ेयाहाट थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को के साथ गिरफ्तार किया है. पौड़ेयाहाट थाना क्षेत्र के सरवा निवासी गिरफ्तार आरोपी दीपक चटोकी के निशानदेही पर एक देशी एकनली बंदूक पुलिस ने बरामद किया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते बुधवार को शाम सरवा में घर के सामने की जमीन पर गाड़ी खड़ा करने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गया. दोनों पक्ष जख्मी हुए. इस संदर्भ में प्रिया देवी के लिखित आवेदन पर दीपक चटोकी के विरूद्ध पोड़ैयाहाट थाना (कांड सं0-55/26) में मला दर्ज किया गया. एवं दीपक चटोकी के लिखित आवेदन पर किरसो मंडल एवं अन्य के विरूद्ध पोड़ैयाहाट थाना (कांड सं0-56/26) में मामला दर्ज किया गया. अनुसंधान एवं छापेमारी के क्रम में दीपक चटोकी को गिरफ्तार किया गया. तथा उसके स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर घटना में प्रयुक्त एक देशी एकनली बंदुक को उसके घर के पीछे झाड़ी से बरामद किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed