Ranchi: ट्रेजरी घोटाला मामले में गिरफ्तार पुलिस पदाधिकारी के आवास पर गुरुवार को एसआईटी ने छापेमारी की है. छापेमारी में महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किया गया है. मामले में अब तक ट्रेजरी से अवैध राशि निकासी के मामले में लगभग 10 करोड रूपये की राशि का विस्तृत गनीट्रेल विश्लेषण किया गया. कार्रवाई करते हुए विभिन्न बैंको में हस्तांतरित 01 करोड 80 लाख तथा 18 लाख रूपये के फिक्स्ड डिपॉजिट को फ्रिज किया गया है. गठित एसआईटी मामले में गिरफ्तार आरोपी एएसआई अशोक कुमार भंडारी के आवास पर छापामारी की है. छापामारी के दौरान निजी संपत्तियो से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज जप्त किए गए. जांच के क्रम में बोकारो के तेलीडीह स्थित 04.08 डिसमिल भूमि बने तीन तल्ला मकान और तेलीडीह में ही स्थित अन्य 04.98 डिसमिल भूमि से संबंधित कागजात बरामद किए गए है.
बता दे कि मामले में पूर्व में गिरफ्तार मुख्य आरोपी लेखापाल कौशल कुमार पाण्डेय, गृहरक्षक सतीश कुमार, एएसआई अशोक कुमार भंडारी को गिरफ्तार किया गया हैं. सभी बोकारो एसपी कार्यालय के लेखा शाखा में प्रतिनियुक्त था.
