Ranchi: लातेहार के कुरुखेता जंगल दो नक्सली को आधुनिक हथियार और भारी मात्रा में गोली के साथ गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार उग्रवादी में लातेहार थाना क्षेत्र के सिमरियाटांड के रहने वाले महादेव सिंह और पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र के जोबल निवासी मनोज लोहरा का नाम शामिल है. गिरफ्तार उग्रवादी के पास से 2 SLR रायफल, 4 मैगजीन, 230, एक AK-47, 5 मैगजीन, 88 गोली, 3 चितकबरा पाउच, 2 वॉकी टॉकी, 2 वाई-फाई राउटर, 5 मोबाईल, 6 सीम कार्ड और अन्य उपयोगी समान पुलिस ने बरामद किया है.
जानकारी देते हुए लातेहार एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि प्रतिबंधित नक्सली संगठन जेजेएमपी के शंकर राम अपने दस्ता सदस्यों के साथ कुरुमखेता जंगली क्षेत्रों में भ्रमणशील है और किसी नक्सली घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा हैं. सूचना पर ops प्लान Special Operation Dragon 228 बनाया गया. छापामारी टीम कुरुखेता जंगल में सघन छापामारी किया. छापामारी के क्रम में कुरुखेता जंगल में पूर्व से इक्ट्ठा हुई जेजेएमपी के नक्सली पुलिस को आते देख ईधर उधर भागने का प्रयास करने लगा. भागने के क्रम में मनोज लोहरा और महादेव सिंह को हथियार के साथ खदेड़कर पकड़ा गया. तथा शंकर राम एवं अन्य उग्रवादी भागने में सफल रहे. मनोज लोहरा के पास SLR रायफल, मैगजीन, गोली, मोबाईल एवं अन्य समान तथा महादेव सिंह के पास पास SLR रायफल, मैगजीन, गोली, मोबाईल एवं अन्य समान को बरामद किया गया. छापामारी के क्रम में आगे बढ़ने पर झाडी में से AK-47 रायफल, मैगजीन, गोली, मोबाईल, वायरलेस समेत अन्य समानों बरामद किया गया. इस संबंध में मनिका थाना (कांड सं0 41/26) में मामला दर्ज किया गया है.
