Patna: गया जिले के मोहनपुर-बाराचट्टी मुख्य सड़क स्थित नटहा गांव के पास सड़क हादसे में एक महिला की मौत के बाद पुलिस पर हमला करने में शामिल 26 आरोपी को पुलिस गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में राहुल कुमार, फागु यादव, शिव कुमार यादव, भाई मनोज कुमार, मदन कुमार, प्रदीप कुमार, उमेश महतो, देवानंद यादव, भाई कैलाश यादव, रामाशीष कुमार, संतोष यादव, जगदीश यादव, रविरंजन कुमार, रंजन यादव, अमित कुमार, सोल्जर कुमार, बिनोद सिंह, हरेन्द्र सिंह, रामदेव यादव, मनीष कुमार, कारू मांझी, सुनील मंडल, अनिल कुमार, सुमित कुमार, मुन्नी यादव और भागीरथ कुमार का नाम शामिल है. सभी आरोपी मोहनपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है. इस संबंध में मोहनपुर थाना (कांड संख्या-154/26) में मामला दर्ज किया गया. एसडीपीओ शेरघाटी-02 के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. गठित टीम 26 आरोपी को गिरफ्तार किया. अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है.

सड़क हादसे में महिला की मौत से आक्रोशित ग्रामीण

बुधवार को मोहनपुर-बाराचट्टी मुख्य सड़क स्थित नटहा गांव के पास भीषण सड़क हादसे में एक महिला सावित्री देवी की मौत हो गई. हाईवा गाड़ी और बाईक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे पीछे बैठी उनकी पत्नी सावित्री देवी सड़क पर गिर गईं. पीछे से आ रही हाईवा महिला को रौंदते हुए आगे निकल गई, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई. सभी बोधगया थाना क्षेत्र के जानी बिगहा गांव के निवासी हैं. सावित्री देवी अपने मायके से ससुराल लौट रही थीं, तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया. दुर्घटना में ललन यादव और बच्ची भी घायल हो गए. आक्रोशित लोगो ने सड़क पर शव को रखकर यातायात बाधित कर दिया. मौके पर पहुंची पुलिस तो आक्रोशित लोगो ने हमला कर दिया. हमले में थाना अध्यक्ष संजय कुमार एवं एसआई राज नारायण सिंह बुरी तरह घायल हो गए. अन्य पुलिस जवानों को भी चोटें आईं.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed