Ranchi: गृह विभाग की अपर मुख्य सचिव (एसीएस) वंदना दादेल बुधवार को मोराबादी मैदान में आयोजित होने वाले आदिवासी महोत्सव 2026 की तैयारियों का विस्तृत निरीक्षण किया. उन्होंने अधिकारियों को समयबद्ध और उच्च गुणवत्ता के साथ काम पूरा करने के निर्देश दिए. निरीक्षण के दौरान एसीएस ने आयोजन स्थल पर चल रहे विभिन्न कार्यों की प्रगति की समीक्षा की. उन्होंने स्पष्ट कहा कि “सभी तैयारियां समयबद्ध और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरी की जाएं”. दादेल ने सुरक्षा, स्वच्छता, यातायात व्यवस्था, पेयजल, विद्युत आपूर्ति और आगंतुकों की सुविधा पर विशेष ध्यान देने को कहा. उन्होंने निर्देश दिया कि महोत्सव में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और आयोजन राज्य की सांस्कृतिक गरिमा के अनुरूप भव्य और सुव्यवस्थित हो.

मंच, स्टॉल और पार्किंग का भी लिया जायजा

एसीएस ने मंच निर्माण, स्टॉल व्यवस्था, पार्किंग और भीड़ प्रबंधन की तैयारियों का भी जायजा लिया. उन्होंने सभी संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया ताकि आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो सके. इस अवसर पर कल्याण आयुक्त कुलदीप चौधरी, विशेष सचिव आईपीआरडी राजीव लोचन बक्शी, रांची उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री, TRI निदेशक आलोक एस कच्छप, सिटी एसपी पारस राणा सहित कई विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *