Ranchi: झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएसपी) द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के संबंध में झारखंड सीआईडी ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है. सीआईडी थाना (कांड संख्या 16/26) में दर्ज मामले में कार्रवाई करते हुए TDPL (TSR Data Processing Private Limited) के 3 कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में हेमंत वर्मा, प्रदीप कुमार सिंह और संजय कुमार का नाम शामिल है. रांची पुलिस के सहयोग से रांची के अन्य थाना क्षेत्रों में स्थित दो होटलों में छापेमारी भी की गई. इस मामले में पहले से गिरफ्तार 5 आरोपी को बीते गुरुवार से 5 दिनों के पुलिस रिमांड पर लिया गया है. मामले के अनुसंधान के लिए एसआईटी का गठन किया गया है. अनुसंधान में प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी. यदि किसी के पास इस कांड से संबंधित जानकारी, दस्तावेज या साक्ष्य हो तो मोबाइल नंबर 9934309058 और ई-मेल complainjpsc-cid@jhpolice.gov.in पर साझा कर सकते हैं. सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed