Patna: वैशाली पुलिस ने ऑपरेशन नीलकंठ के तहत मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. मद्य निषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो से मिली गुप्त सूचना पर महनार थाना क्षेत्र में छापेमारी कर भारी मात्रा में हेरोईन बरामद की गई.

मिली जानकारी के अनुसार 23-24 जुलाई की रात मंजय राय और धनंजय राय के घर पर छापेमारी में पुलिस ने 492.99 ग्राम हेरोईन, 6,51,178 रुपये नगद, एक देशी पिस्टल, प्लास्टिक पैकिंग मशीन, टीवी, डीवीआर, 870 ग्राम चाँदी और 18 ग्राम सोना बरामद किया है. वैशाली एसपी के निर्देश पर महनार एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी. टीम ने दोनों के घर से मादक पदार्थ और नकद जब्त किया. इस संबंध में महनार थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है. आरोपी मंजय राय और धनंजय राय की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. वैशाली पुलिस जिले में अवैध मादक पदार्थ के सेवन, बिक्री एवं भंडारण पर रोकथाम के लिए “ऑपरेशन नीलकंठ” चला रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed