Ranchi: झारखंड के डीजीपी तदाशा मिश्रा शुक्रवार को दुमका एसपी कार्यालय के सभागार में संथाल परगना क्षेत्र की विधि-व्यवस्था और राजकीय श्रावणी मेला-2026 की तैयारियों की समीक्षा बैठक ली. बैठक में डीजीपी ने लूट, डकैती और महत्वपूर्ण कांडों के उद्भेदन एवं निष्पादन की समीक्षा की. उन्होंने साइबर अपराध से जुड़े मामलों और गंभीर आपराधिक घटनाओं में संलिप्त अपराधियों को अविलम्ब गिरफ्तार करने के निर्देश दिए. साथ ही क्षेत्र में सक्रिय आपराधिक गिरोहों एवं उनके सदस्यों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने को कहा. नए कानूनों के तहत दर्ज कांडों को समय-सीमा के अंदर निष्पादित करने के लिए भी विशेष दिशा-निर्देश दिए गए.
बैठक में आगामी राजकीय श्रावणी मेला को लेकर भी चर्चा हुई. डीजीपी ने मेला क्षेत्र की रूट लाइनों का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं के सुलभ जलार्पण और दर्शन की व्यवस्था पुख्ता करने के निर्देश दिए. बैठक में आईजी अभियान, आईजी सीआईजी, आईजी दुमका जोन, डीआईजी संथाल परगना रेंज, दुमका, जामताड़ा, गोड्डा, साहेबगंज, पाकुड़ एसपी, एसडीपीओ देवघर सहित अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे.
