Patna: बेगुसराय बस स्टैंड पुलिस की छापेमारी में एक महिला समेत तीन गांजा तस्कर को टाउन थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में टाउन थाना क्षेत्र के नयाटोला बाजीतपुर मिर्जापुर के रहने वाले अमरेश कुमार, नयागांव थाना क्षेत्र के सोनम कुमारी और मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी थाना क्षेत्र के लडौरा निवासी पंकज कुमार का नाम शामिल है. आरोपी के पास से 18 किग्रा गांजा, 2 मोबाईल और 46,000 रुपया नगद पुलिस ने बरामद किया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना मिली कि 3 व्यक्ति अवैध नशीले पदार्थ को दरभांगा से बेगूसराय आ रही बस में सवार होकर बस स्टैंड बेगूसराय आ रहें है जिसे चेकिंग करने पर पकड़ा जा सकता है. सूचना पर टाउन थाना पुलिस दलबल के साथ छापामारी कर तीनों को दबोच लिया. तलाशी लेने पर 18 किग्रा गांजा, 46,000 नगद रुपया बरामद किया गया.
