Ranchi: गूगल में ई-कॉमर्स, ई-पेमेंट, उपभोक्ता सामग्री कम्पनियों के कस्टमेयर केयर नंबर के रूप में फर्जी मोबाइल नंबर डालकर ठगी करने वाले तीन साइबर अपराधी को जामताड़ा साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी में सहबाज अंसारी, इब्राहिम अंसारी और रजाउल अंसारी का नाम शामिल है. तीनो आरोपी करमाटांड़ थाना क्षेत्र के रहने वाले है. आरोपी के पास से 8 मोबाइल, 12 मोबाइल सिम, 1 बाइक और 1 चार पहिया वाहन पुलिस ने बरामद किया है. पुलिस के अनुसार जामताड़ा एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर थाना पुलिस करमाटॉड थाना क्षेत्र के ग्राम रंगामटिया स्थित इब्राहिम अंसारी, पिता उसमान मियाँ का नवनिर्मित मकान में छापेमारी कर साईबर अपराध करते पकड़ा गया. इस संबंध में इनके विरूद्ध जामताड़ा साईबर अपराध थाना (कांड संख्या 17/25) में मामला दर्ज किया गया है. आरोपी गूगल में विभिन्न ई-कॉमर्स कम्पनियों, ई-पेमेंट कम्पनियों, उपभोक्ता सामग्री कम्पनियों के कस्टमेयर केयर नंबर के रूप में अपना फर्जी मोबाइल नंबर डाल देता था. इसके बाद उपभोक्ताओं का कॉल प्राप्त कर उनके आनी वाली समस्यों का निपटारा करने के नाम पर उनके मोबाईल पर क्विक सपोर्ट, एनी डेस्क जैसे मोबाईल सेयरिंग एप डाउनलोड करवाकर उनके सारी बैंक की गोपनीय जानकारी प्राप्त कर ठगी करता था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *