Ranchi: बंद घर में चोरी करने वाला एक आरोपी व निरूद्ध बालक को सिमडेगा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी में सिमडेगा के खैरनटोली मुजाहिद मुहल्ला के रहने वाले मो. एहसान कमाल खान और निरूद्ध बालक शामिल है. आरोपी के निशानदेही पर सोने का एक बिस्किट, चांदी का चार जोड़ा पायल, घटना में प्रयुक्त एक बाइक, औजार ओर5 मोबाइल पुलिस ने बरामद किया है. पुलिस के अनुसार 24 फरवरी को वादी अली इमाम ने बतलाया कि 22 फरवरी को रॉची गए थे. 24 फरवरी को जब वापस सिमडेगा अपने आवास पहुुंचा तो पाया कि इनका मेन गेट का ताला टूटा हुआ है तथा अंदर का दरवाजा खोलकर, अलमारी तोड़ कर उसमें रखे सोने का बिस्किट करीब 10 ग्राम के चार बिस्किट और सोना का चेन अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी कर लिया गया. वादी के लिखित आवेदन के आधार पर सिमडेगा थाना (काण्ड सं0- 25/25) में मामला दर्ज किया गया. वही चोरी के सामान की बरामदगी एवं चोरों की गिरफ्तारी के लिए एक टीम का गठन किया गया. पुलिस की टीम लगातार छापामारी करते हुए चोरी किए गए सोने का एक बिस्किट एवं चांदी का चार जोड़ा पायल एवं बाइक के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *