Ranchi: दुमका में नौखेत पहाड़ के पास अपराध की योजना बना रहे तीन अपराधी हथियार के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी ठएकेदार को लेवी के लिए धमकी देता था. गिरफ्तार आरोपी में देवनारायण सिंह उर्फ गणेश पहाड़िया, माधव आचार्य और नरेश कुमार मंडल का नाम शामिल है. तीनों आरोपी रामगढ़ थाना क्षेत्र का रहने वाला है. आरोपी के पास से एक देशी पिस्तौल, दो गोली, एक फोल्डिग चाकू और कार (JH04 AD 2426) पुलिस ने बरामद किया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पिछले तीन-चार दिनों से गुप्त सूचना प्राप्त हो रही थी कि नीनीहाट- सिन्दुरिया में रोड बनाने वाले कम्पनी के ठेकेदारों से कुछ असमाजिक तत्वों द्वारा रंगदारी एवं लेवी वसूली के लिए धमकी दिया जा रहा है. इस संबंध में संबंधित क्षेत्रों के चौकीदारों एवं गुरुचर तैनात करते हुए निगरानी रखी जा रही थी. इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि ग्राम नीखेता पहाड़ के पास 05-06 व्यक्ति इकट्ठा होकर अपराधिक योजना बना रहे हैं तथा उनलोगो के पास हथियार भी देखा गया है. सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम नौखेत पहाड़ के पास से देवनारायण सिंह उर्फ गणेश पहाड़िया, माधव आचार्य व नरेश कुमार मंडल को गिरफ्तार किया गया.  जबकि करण मिर्धा, अर्जुन मिर्धा जंगल झाडी का लाभ उठाकर भागने में सफल हो गया. पकड़े गये अपराधियों के पास से एक देशी पिस्तौल, एक फोल्डिंग चाकू एक कार जप्त किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed