Ranchi: आपसी विवाद में जमशेदपुर के मानगो स्थित जवाहरनगर में फायरिंग की घटना को अंजाम देने में शामिल तीन अपराधी को पुलिस गिरफ्तार कर लिया है. गिरफतार आरोपी में शाहीद अली उर्फ काला बाबु, मो.महबूब उर्फ टिंकू और फैशल अख्तर का नाम शामिल है. आरोपी के निशानदेही पर 7.65 एमएम का 3 पिस्टल, 1 खोखा और 7.65 बोर का 13 गोली पुलिस ने बरामद किया है.
बुधवार को घटना की जानकारी देते हुए सिटी एसपी ने बताया कि 15 जुलाई को मानगो थाना क्षेत्र के जवाहरनगर रोड न0-9 लतिफ बाबा के घर के पास मोड पर अपराधियों ने मो० अली के उपर जान मारने की नियत से गोली फायर करने की सूचना मिली थी. जिसका तत्काल पुष्टि नही हो पा रही थी. किन्तु सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए मुख्यालय डीएसपी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. गठित टीम त्वरित कार्रवाई करते हुए मो० अली पर जान मारने की नियत से फायरिंग करने में शामिल शाहिद अली उर्फ काला बाहु, मो० महबुब उर्फ टींकू एवं फैसल अख्तर को गिरफ्तार किया गया. घटना में प्रयुक्त हथियार के साथ-साथ अन्य दो पिस्टल, गोली बरामद किया गया. घटनास्थल से फायर किया गया खोखा भी बरामद किया गया. घटना का कारण आपसी विवाद का होना पाया गया है. मो० अली के लिखित आवेदन के आधार पर मामला दर्ज किया गया. घटना में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है. शाहीद अली उर्फ काला और बाबू मो० महबूब उर्फ टींक का अपराधिक इतिहास रहा है. दोनो के विरुद्ध आधा दर्जन से अधिक मामला दर्ज है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed