Ranchi: ड्यूटी जाने के दौरान हथियार लेकर रास्ते मे घटना को अंजाम देने के फिराक में आरोपी को जमशेदपुर के कोवाली थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी अशोक गौड़ कोवाली थाना क्षेत्र के मगंलासाई का रहने वाला है. आरोपी के पास पिटू बैग मेड इन यूएसए पिस्टल, केएफ 7.25 लिखा 9 गोली, बरसाती, चार्जवबल टॉर्च, असमानी रंग का एसआईएस का सर्ट बैच लगा हुआ वर्दी, मोबाइल, एसआईएस का बेल्ट, कैप, पहचान पत्र और एक कागज लपेटा हुआ सिम पुलिस ने बरामद किया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोवाली थाना (कांड सं0-29/2025) मामले के अनुसंधान में थाना प्रभारी दलबल के साथ छापामारी में निकले हुए थे. इसी बीच एसएसपी ने सूचना दिया कि ग्राम गंगाडीह विक्की वेराईटी स्टोर के पास एक व्यक्ति हथियार के साथ लूट की घटना को अंजाम देने के फिराक में खड़ा हैं. सूचना पर थाना प्रभारी अपने टीम के साथ विक्की वेराईटी स्टोर के पास पहुंचा तो आरोपी खड़ा होकर सिगरेट पी रहा था. पुलिस को देखकर आरोपी भागने का प्रयास किया. जिसे घेराबन्दी कर पकड़ा गया. सत्पायन क्रम में चला गया कि अशोक गौड़ बेगनाडीह डियूटी जाने के क्रम में हमेशा मौका में रहता था कि घटना को अंजाम दे परंतु मौका नहीं मिल पाया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed