Ranchi: बोकारो में पुलिस एनकाउंटर में जख्मी अपराधी गैंगस्टर के नाम पर रंगदारी मांगने वाले गिरोह का सरगना था. पुलिस सरगना समेत सात अपराधी को गिरफ्तार किया है. जेल में रहने के क्रम में गैंगस्टर के गुर्गा से भी संपर्क किया था. गिरफ्तार अरोपी में बीएस सिटी थाना क्षेत्र के कॉपरेटिव कॉलोनी के रहने वाले प्रिंस कुमार गुप्ता उर्फ भटिया, चास थाना क्षेत्र के बंशीडीह चास के रहने वाले श्याम कुमार सिंह, शिवशक्ति कॉलानी चास के रहने वाले अजय सिंह, ओम प्रकाश पॉल, नन्दवास्थान चास का रहने वाला जयनेन्द्र शुक्ला, बंशीडीह का रहने वाला गोलु कुमार और बासंगोडा का रहने वाला भुपेन्द्र सिंह का नाम शामिल है. आरोपी के निशानदेही पर लोडेड कट्टा, लोडेड पिस्टल, देशी कट्टा, 10 गोली, कारबाईन का मैगजीन, सात मोबाईल, स्कूटी, रंगदारी मांगने में प्रयुक्त मोबाईल समेत अन्य समान पुलिस ने बरामद किया है.
मामले की जानकारी देते हुए बोकारो एसपी ने कहा कि बोकारो जिला में विगत कुछ दिनों से अमन साहु (मृत), राहुल दुबे, मंयक सिंह गिरोह का भय दिखाकर प्रकाश शुक्ला नामक व्यक्ति के द्वारा विभिन्न नम्बरों से कारोबारियों के मोबाईल पर मैसेज एवं फोन कर रंगदारी मांगी जा रही थी. इस संबंध में बालीडीह और बीएस सिटी थाना (काण्ड संख्या-56/26 एवं काण्ड संख्या-47/26) में मामला दर्ज किया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए सिटी डीएसपी के नेतृत्व में एसआईटी टीम का गठन किया गया. एसआईटी की टीम सात अपराधियों को गिरफ्तार किया. आरोपी के पास से धमकी में प्रयुक्त मोबाईल और सिम बरामद किया गया. साथ ही हथियार, गोली, स्कुटी इत्यादि सामानों को भी बरामद किया गया. प्रिन्स गुप्ता उर्फ भाटिया के निशानदेही पर पुलिस टीम अपराधी को लेकर हथियार की बरामदगी करने पहुंची. इसी दौरान प्रिंस पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दिया. पुलिस जबावी कार्रवाई में फायरिंग की जिसमें वह जख्मी हो गया. जिसे हॉस्पीटल में भर्ती कराया है. प्रिन्स गुप्ता उर्फ भाटिया बोकारो जिला में अमन साहु (मृत), राहुल दुबे, मंयक सिंह गिरोह का मुख्य सरगना है, जिसके उपर बोकारो के विभिन्न थाना में 10 काण्ड दर्ज है. प्रिन्स गुप्ता बोकारो के जिला के विभिन्न कारोबारियों का गिरफ्तार साथियों के मदद से मोबाईल नम्बर प्राप्त कर प्रकाश शुक्ला एवं प्रिंस खान को भी उपलब्ध कराता था. गिरफ्तार आरोपी प्रिंस कुमार गुप्ता उर्फ भटिया, श्याम कुमार सिंह, अजय सिंह, जयनेन्द्र शुक्ला, गोलु कुमार और भुपेन्द्र सिंह का अपराधिक इतिहास रहा है. प्रिंस कुमार गुप्ता उर्फ भटिया के विरुद्ध 10, श्याम कुमार सिंह के विरुद्ध 5, अजय सिंह के विरुद्ध 5, जयनेन्द्र शुक्ला के विरुद्ध 1, गोलु कुमार के विरुद्ध 2 और भुपेन्द्र सिंह के विरुद्ध 3 मामला दर्ज है.
