Ranchi: 20 साल से सक्रिय 5 लाख का इनामी सबजोनल कमांडर ने लातेहार पुलिस से समक्ष गुरुवार को सरेंडर कर दिया. सरेंडर करने वाले उग्रवादी सुरेन्द्र लोहरा उर्फ टाईगर जी उर्फ बिनोद लोहरा लातेहार थाना क्षेत्र के मांजर गांव का रहने वाला है. जेजेएमपी उग्रवादी संगठन के कई मामले में संलिप्त सक्रिय सबजोनल कमाण्डर सुरेन्द्र लोहरा उर्फ टाईगर जी उर्फ बिनोद लोहरा लातेहार पुलिस प्रशासन एवं सीआरपीएफ 11 बटालियन के निरंतर प्रयास फलस्वरुप सरकार के आत्मसमर्पण नीति के तहत मुख्य धारा से जुड़ने की अपील पर पलामू जोन के आईजी लातेहार एसपी एवं सीआरपीएफ 11 बटालियन के कमांडेंट के समक्ष एसपी कार्यालय में सरेंडर किया.

सुरेन्द्र लोहरा उर्फ टाईगर जी उर्फ बिनोद लोहरा जी करीब बीस वर्षों सें माओवादी एवं जेजेएमपी के सक्रिय सदस्य रहा है. माओवादी सगंठन में रहते हुए कई बड़े घटनाओ का अंजाम दिया है. जेजेएमपी के सक्रिय सदस्य रहकर वर्तमान में लातेहार के सबजोनल कमाण्डर के पद पर था एवं कई मामले में वांछित है. पुलिस मुठभेड़ में भी संलिप्ता रही है. इनके फिरार रहने के स्थिति में इनके विरुद्ध पाँच लाख का ईनाम घोषित है. सुरेन्द्र लोहरा उर्फ टाईगर का अपराधिक इतिहास रहा है. आरोपी के विरुद्ध लातेहार, चंदवा और हेरहंज थाना में आठ मामला दर्ज है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed