Patna: पटना में हथियार लहराते महाकाल गैंग के गुर्गा का आतंक पर ब्रेक लगा दिया है. पटना पुलिस हथियार एवं कारतूस तस्करी करने वाले महाकाल गैंग का खुलासा करते हुए दो गुर्गा को गिरफ्तार किया है. विनीत कुमार होलसेल में गोली हथियार खरीदता है. और बिहटा, मनेर क्षेत्र में बेचता है. गिरफ्तार अपराधी में बिहटा थाना क्षेत्र के घोड़ाटाप निवासी हरेराम सिंह और विनीत कुमार का नाम शामिल है. पुलिस आरोपी के निशानदेही पर 2 राईफल, 1 राईफल जैसा अन्य गन, 1 रिवॉल्वर, 12 बोर का 131 गोली, .315 बोर का 80 गोली, 7.65 एमएम का 110 गोली, .32 बोर का 19 गोली, 3 मोबाईल, 3 सिलिंग, 3 बट कभर और 5,07400 रुपया नगद पुलिस ने बरामद किया है.
मंगलवार को पटना पश्चिमी के सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि बिहटा एवं मनेर थाना क्षेत्र में महाकाल गैंग के सदस्य अवैध तरीके से हथियार तथा कारतूस की तस्करी करते है तथा सोशल मीडिया पर हथियारो के साथ रिल्स बनाकर समाज में भय और दबदबा कायम करते है. सूचना पर पटना पश्चिमी के सिटी एसपी एक टीम का गठन किया गया. छापामारी के क्रम में गैंग के सदस्य हरेराम सिंह और विनीत कुमार के घर से भारी मात्रा में हथियार, गोली एवं नकद रूपये बरामद किया गया. वही दोनो आरोपी को गिरफ्तार किया गया. इस संदर्भ में बिहटा थाना (काण्ड सं0-674/25) में मामला दर्ज किया गया है. गिरफ्तार दोनो अपराधी के अलावे इस गैंग के सदस्य सोनु कुमार, सुमित कुमार, निरंजन कुमार एवं अभिषेक कुमार है. जिसमें सोनु कुमार एवं सुमीत कुमार को 80 गोली के साथ गिरफ्तार कर पूर्व में बिहटा थाना (काण्ड सं0-561/25) में दर्ज मामले में जेल भेजा जा चूका है.
