Patna: बिहार में नई सरकार के मंत्रिमंडल का गुरुवार को पहला विस्तार हुआ है. बीजेपी कोटे से 15, जेडीयू कोटे से 13, एलजेपीआर से 2 के अवावे हम और आरएलएम से एक-एक मंत्री बने हैं. शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत एनडीए के अन्य दलों के नेता भी मौजूद रहे. पटना स्थित गांधी मैदान में राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाया. पीएम नरेन्द्र मोदी के साथ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी गांधी मैदान में आयोजित नवनियुक्त मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए. राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) सैयद अता हसनैन ने गांधी मैदान में श्रवण कुमार, विजय कुमार सिन्हा, डॉ० दिलीप कुमार जायसवाल, पूर्व मुख्यमंत्री नितीश कुमार के पुत्र निशांत, लेशी सिंह, राम कृपाल यादव, नीतीश मिश्रा, दामोदर रावत, संजय सिंह टाइगर, अशोक चौधरी, भगवान सिंह कुशवाहा, अरुण शंकर प्रसाद, मदन सहनी, डॉ० संतोष कुमार सुमन, रमा निषाद, रत्नेश सादा, कुमार शैलेन्द्र, शीला कुमारी, केदार प्रसाद गुप्ता, लखेंद्र कुमार रौशन, सुनील कुमार, श्रेयसी सिंह, मो० जमा खान, नंद किशोर राम, शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल, डॉ० प्रमोद कुमार, श्वेता गुप्ता, मिथिलेश तिवारी, डॉ० रामचंद्र प्रसाद, संजय कुमार सिंह, संजय कुमार तथा दीपक प्रकाश को मंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई.
इस अवसर पर केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, पूर्व मुख्यमंत्री सह राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार, केन्द्रीय मंत्री जे०पी० नड्डा, केन्द्रीय मंत्री जीतनराम मांझी, केन्द्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, केन्द्रीय मंत्री नित्यानंद राय, केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान, बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ० प्रेम कुमार, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, उप मुख्यमंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा, राज्यसभा सांसद उपेन्द्र कुशवाहा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, नेतागण एवं बड़ी संख्या में आम लोग उपस्थित थे.
