Patna: नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र के देवीसराय मोहल्ले में खाद व्यवसायी राजीव रंजन के घर हुई करीब 1.25 करोड़ रुपये की डकैती का पुलिस ने महज 72 घंटे में खुलासा कर दिया. इस मामले में 4 बदमाशों को गिरफ्तार कर लूटी गई संपत्ति का बड़ा हिस्सा बरामद कर लिया गया है. गिरफ्तार आरोपी में अजीत सिंह, संजीव सिंह, विट्टु कुमार और आदित्य कुमार का नाम शामिल है. चारो आरोपी दीपनगर थाना क्षेत्र के श्यामनगर का रहने वाला है. आरोपियों की निशानदेही पर सोने का आभूषण लगभग 450 ग्राम, चांदी का आभूषण लगभग 7 किलो,  डायमंड और प्लेटिनम के आभूषण, 16.43 लाख नगद, दो देशी पिस्टल, 16 गोली,  दो मोबाइल, चांदी की मूर्तियां, हाथी, ईंट और लड्डू गोपाल की मूर्ति पुलिस ने बरामद किया है.

3 अगस्त की रात हुई थी वारदात

मामले की जानकारी देते हुए एसपी ने बताया कि 3 अगस्त की रात करीब 1 बजे 10 से 12 हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने व्यवसायी राजीव रंजन के घर धावा बोला. बदमाशों ने परिवार को हथियार के बल पर बंधक बनाकर मारपीट की और नकदी, सोने-चांदी के जेवर समेत अन्य कीमती सामान लूट लिया. बिहारशरीफ सदर-01 के एसडीपीओ के  नेतृत्व में एसआईटी का गठ किया गया. गठित टीम वैज्ञानिक, तकनीकी और मानवीय अनुसंधान के आधार पर पुलिस टीम झारखंड के जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र स्थित जुम्मन मोड़ पहुंची. यहां छापेमारी कर 4 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में सभी ने डकैती में शामिल होने की बात स्वीकार कर ली. गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर अन्य बदमाशों की पहचान कर ली गई है. उनकी गिरफ्तारी के लिए बिहार और झारखंड में लगातार छापेमारी की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed