Ranchi: चलती ट्रेन में हथियार लहराकर यात्रियों को धमकाने वाले दो अपराधी को क्रियायोगा एक्सप्रेस से आरपीएफ ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी अकीब खान और रेहान खान रांची के बरियातु थाना क्षेत्र के बरियातू जोड़ा तालाब स्थित सरताज कॉलोनी का रहने वाला है. आरोपी के पास से एख देशी पिस्तौल और एक गोली बरामद किया गया है.

आरपीएफ से मिली जानकारी के अनुसार कमांडेट पवन कुमार के निर्देशानुसार आरपीएफ ट्रेनों एवं रेलवे परिसरों में सतर्कता के साथ लगातार सुरक्षा जांच अभियान चला रही है. इसी क्रम में गुरुवार को हावड़ा-हटिया क्रियायोगा एक्सप्रेस चांडिल से हटिया तक एस्कॉर्टिंग ड्यूटी की जा रही थी. ड्यूटी के दौरान ट्रेन के कीता रेलवे स्टेशन पार करने के बाद जेनरल बोगी से शोर-शराबे एवं अफरा-तफरी की आवाज सुनाई दिया. आरपीएफ एस्कॉर्ट पार्टी सामान्य कोच में पहुंची, जहां एक युवक यात्रियों के बीच अवैध देशी पिस्तौल लहराकर उन्हें धमका रहा था तथा उसका एक अन्य सहयोगी यात्रियों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहा था. जिससे यात्रियों में भय एवं दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया. आरपीएफ एस्कॉर्ट टीम ने दोनो को दबोच लिया. एक आरोपी के कब्जे से एक देशी पिस्तौल बरामद किया. तलाशी लेने पर एक गोली भी बरामद हुआ. ट्रेन के रांची रेलवे स्टेशन पहुंचने पर दोनो आरोपी को उतारा गया. पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्हें उक्त हथियार एवं कारतूस जमशेदपुर के एक अज्ञात व्यक्ति ने टाटानगर रेलवे स्टेशन के पास उपलब्ध कराया था. यात्रा के दौरान कुछ यात्रियों ने आरोपियों को हथियार संभालते हुए देख लिया, जिससे यात्री भयभीत होकर शोर मचाने लगा. इसके बाद आरोपी पिस्तौल लहराकर एवं अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए यात्रियों को धमकाने लगा. आरोपियों ने यह भी स्वीकार किया कि वे उक्त हथियार को रांची के स्थानीय क्षेत्र में आपूर्ति करने वाले थे. हथियार एवं गोली सहित आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए रांची जीआरपी को सुपुर्द कर दिया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed