Ranchi: रजरप्पा मोड एनएच-23 में स्थित शिव शंकर ज्वेलर्स में डकैती की वारदात को में शामिल दंपत्ति समेत सात अपराधी को पुलिस गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में रामगढ़ जिले के मांडू थाना क्षेत्र के बरकट्टी निवासी सुभानी अंसारी उर्फ ललका, रांची जिले के पंडरा थाना क्षेत्र के रेड रोज स्कूल देवी मंडप रोड हेसल के रहने वाले, विधानसभा थाना क्षेत्र के नयासराय के रहने वाले अरबाज अंसारी, पुंदाग ओपी क्षेत्र के डिपा टोली ईलाही नगर पुंदाग नसरूल्ला अंसारी उर्फ राजा, बिहार के नालंदा जिले के बेना थाना क्षेत्र के सलेमपुर निवासी मनीष कुमार, पत्नी रीना देवी और नुरसराय थाना क्षेत्र गणपुरा निवासी चन्द्रावती देवी का नाम शामिल है. आरोपी के निशानदेही पर मैगजीन लगा एक देशी पिस्टल, तीन गोली, दो बाईक (JH24P-4932 व JH01EC5248), स्कूटी (Jh01Eu3788) एक मोबाईल, अर्टिगा (BR01JA-64491), सोने अंगुठी, लाकेट, गणेश मूर्ति, बजरंग बली दुर्गा माँ का लाकेट, कान का टॉप्स समेत अन्य सामान पुलिस ने बरामद किया है.
मामले की जानकारी देते हुए रामगढ़ एसपी ने बताया कि 21 अप्रैल को रजरप्पा थाना क्षेत्र के चितरपुर रजरप्पा मोड एनएच-23 रामगढ़ बोकारो मुख्य मार्ग में अवस्थित शिव शंकर ज्वेलर्स नामक दुकान में डकैती की घटना को अंजाम दिया गया. विष्णु प्रसाद के फर्दबयान के आधार पर रजरप्पा थाना (कांड सं0-48/26) में मामला दर्ज किया गया. मामले के उद्भेदन के लिए मुख्यालय डीएसपी-सह-एसडीपीओ के नेतृत्व में एक एसआईटी टीम का गठन किया गया. गठित एसआईटी ने अनुसंधान एवं तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण के आधार पर सामान की बरामदगी तथा अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमों में विभाजित होकर रामगढ़, लातेहार, पलामू, राँची एवं अन्य जिलों में छापामारी किया. मानवीय आसूचना एवं तकनीकी साक्ष्य के आधार पर बिहार राज्य के नालंदा जिले में छापामारी कर मनीष कुमार, रीना देवी एवं चन्द्रावती देवी को सोना, चाँदी जैसे आभूषण एवं एक ईर्टीगा वाहन के साथ गिरफ्तार किया गया. पूछताछ के क्रम में बताया गया कि शिवशंकर ज्वैलर्स नामक ज्वैलरी दुकान में दिनांक 21 अप्रैल को जो सोना चाँदी के जेवर लूटे गये है वही यह सोना एवं चाँदी है जिससे वह विक्री करने के लिए ले जा रहे थे. अनुसंधान के क्रम में पलामू जिला के पिपराटॉड थाना से दो अपराधी को गिरफ्तार किया गया तथा उनके पास से घटना में प्रयुक्त एक बाईक, सोना समेत अय सामान बरामद किया गया. अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी किया जा रहा है.
