Ranchi: बोकारो पुलिस ने जोराडीह मोड़ पर हुए 3.5 लाख रुपये की लूट का खुलासा करते हुए 2 आरोपियों को बिहार से गिरफ्तार कर लिया है. लूटी गई पूरी रकम 3,50,000 रुपये बरामद कर ली गई है. गिरफ्तार आरोपी में निरेश उर्फ निरेंद्र बनजारा और राजा ग्वाला उर्फ असमान ग्वाला का नाम शामिल है. दोनो आरोपी बिहार के कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र का रहने वाला है. छापेमारी के दौरान राजा ग्वाला उर्फ असमान ग्वाला के ससुराल घर से इस कांड में चोरी हुई पूरी रकम 3,50,000 रुपये बरामद की गई.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसारा 7 जुलाई को समय 12:40 बजे दिन में जोराडीह मोड़ चास के पास मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात अपराधियों ने एक वृद्ध पुरुष की बाईक की डिक्की तोड़कर उसमें रखे तीन लाख पचास हजार रुपये झपटकर फरार हो गए थे. इस संबंध में चास थाना (कांड संख्या-86/26) में माला दर्ज किया गया. बोकारो एसपी के आदेश पर एसआईटी टीम गठित की गई. चास थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम ने घटनास्थल के आसपास और रास्ते का सीसीटीवी फुटेज खंगाला और तकनीकी स्रोत से इनपुट लिया. इसके बाद आरोपी को बिहार के कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र के गिरफ्तार किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed