Ranchi: आरपीएफ रांची ने नशे के खिलाफ ऑपरेशन NARCOS के तहत बड़ी कामयाबी हासिल की है. रांची रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान ट्रेन संख्या 18309 संबलपुर–जम्मू तवी एक्सप्रेस के कोच बी-3 से 61 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है. इसकी अनुमानित कीमत 30.50 लाख रुपये है. आरपीएफ ने मौके से बिहार के बक्सर जिले के 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है. इनमें आयुष सिंह, प्रिंस कुमार और अंकित पाठक का नाम शामिल है.

7 बैग में भरकर ले जा रहे थे गांजा

आरपीएफ फ्लाइंग टीम रांची, आरपीएफ पोस्ट रांची एवं आरपीएफ की अपराध शाखा रांची संयुक्त रूप से स्टेशन पर चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान संबलपुर-जम्मू तवी एक्सप्रेस के बी-3 कोच में 4 ट्रॉली बैग और 3 पिट्ठू बैग के साथ 3 संदिग्ध युवक मिले. पूछताछ में तीनों ने बैगों में गांजा होने की बात कबूल की. ट्रेन के रवाना होने के कारण तीनों संदिग्धों को सामान सहित नामकुम रेलवे स्टेशन पर उतारा गया. जांच में बैगों से 61 पैकेट में कुल 61 किलो गांजा और 3 मोबाइल फोन बरामद हुए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed