Patna: रेल जिला पटना पुलिस ने उत्पाद टीम पर हमला कर ट्रेन से शराब तस्करी करने वाले अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश किया है. महिला तस्कर समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर 3.27 लीटर अंग्रेजी शराब, 2 बाइक और 6 मोबाइल बरामद किए गए हैं. गिरफ्तार आरोपी में वैशाली जिले के पातेपुर थाना क्षेत्र के चांदपुर पतह निवासी जहाना खातून उर्फ खुशबू, जहानाबाद जिले के मखदुमपुर के रहने वाले अंकित कुमार, सारण जिले क गड़खा थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर ईटावा के रहने वाले वीरेंद्र कुमार राय उर्फ लालू और नालंदा जिले के खपूरा नगर गौसा निवासी रंजन शर्मा का नाम शामिल है.
क्या था मामला
27 मई को ट्रेन सं0-12336 भागलपुर LTT दिलदारनगर से दानापुर जा रही थी. बक्सर से खुलने के बाद उत्पाद टीम बक्सर ने चेकिंग के दौरान एक महिला तस्कर को पकड़ा. इसी दौरान अन्य तस्करों ने उत्पाद टीम से झड़प-हाथापाई की और कुशलपुर हॉल्ट पर ACP कर महिला समेत सभी फरार हो गए. रेल SP पटना अनंत कुमार राय के निर्देश पर डीएसपी के नेतृत्व में एसआईटी गठित हुई. तकनीकी एनालिसिस, डंप एनालिसिस और सूचना के आधार पर 1 महिला और 3 पुरुष तस्करों को गिरफ्तार किया गया. इस संबंध में रेल थाना बक्सर में (कांड सं0-116/26) मामला दर्ज किया गया है.
