Ranchi: झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता के अध्यक्षता में शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय स्थित सभागार से वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की गई. इस बैठक में एडीजी प्रशिक्षण एवं आधुनिकीकरण सुमन गुप्ता, एसटीएफ डीआईजी-सह सेंट्रल डेस्क 112 के नोडल पदाधिकारी इन्द्रजीत माहथा, एसपी अभियान अमित रेणु, एसपी संचार एवं तकनीकी सेवाएँ हरविन्दर सिंह, एएसपी सीसीआर राम समद, CDAC Ranchi के Facility Manager अमरदीप कुमार एवं राकेश कुमार यादव मौजूद थे. वही सीडीएसी के जॉइंट डायरेक्टर कमलेश व प्रोजेक्ट इंजीनियर कलेश वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े थे. बैठक के दौरान ERSS (Emergency Response Support System) के उद्देश्य एवं Dial-112 की सेवाओं की विस्तृत रूप से समीक्षा की गयी. इसमें विशेष रूप से महिलाओं, बच्चों, वृद्धों को आपातकालिन परिस्थितियों में त्वरित सहायता प्रदान करने के साथ-साथ एम्बुलेन्स, फायर बिग्रेड सेवाओं को और प्रभावी बनाने पर बल दिया गया.

Dial-112 के मद्देनजर आपतकालीन स्थिति में त्वरित सहायता के लिए दिये गए निर्देश

1. अपराध, आग लगने, दुर्घटना, महिला उत्पीड़न, घरेलु हिंसा, बाल अपराध, मेडिकल इमरजेंसी जैसी सूचना Dial-112 पर मिलने पर त्वरित गति से कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे.

2. प्रत्येक जिले में नोडल पदाधिकारी (डीएसपी स्तर के अधिकारी) Dial-112 की नियमित समीक्षा करेंगे एवं आपातकालीन सेवाओं को Dial-112 से जोड़ने हेतु वांछित कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे.

3. आम जनता के बीच Dial-112 के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु सार्वजनिक स्थल यथा-ऑटो रिक्शा, सिटी बस, महिला महाविद्यालय, बैंक, अस्पताल, एटी एम, कोचिंग सेंटर, विद्यालय आदि स्थानों पर वांछित कार्रवाई किया जाए.

4. Dial-112 में हुए कार्रवाई के संबंध में सभी जिला के नोडल पदाधिकारी फीड बैंक लेना सुनिश्चित करेंगे.

5. CDAC के पदाधिकारी ERSS (Emergency Response Support System) एवं Dial-112 की उपयोगिता को तकनीकि रूप से और बेहतर करने का प्रयास करेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed