Ranchi: 1000 रुपये के विवाद में अज्ञात महिला की हत्या कर कमरे में छुपाने और दो दिन बाद ठिकाने लगाने में शामिल एक आरोपी को पलामू के शहर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी चंदा देवी डंडई थाना क्षेत्र के बालेखांड़ का रहने वाली है. गिरफ्तार महिला का पति  उपेन्द्र कुमार गौतम उर्फ रोहित कुमार उर्फ उपेन्द्र कुमार फिलहाल फरार है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 25 अप्रैल को सूचना मिला कि भगवती अस्पतॉल के पीछे एक अज्ञात महिला का शव मिला है. सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर अज्ञात का महिला का क्षत विक्षत अवस्था में शव बरामद किया गया. इस संबंध में शहर थाना (कांड सं0-142/26) में मामला दर्ज किया गया. मामले की संवेदनशीलता को देखते पलामू एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक एसआईटी टीम का गठन किया गया. घटनास्थल पर मिले साक्ष्य के आधार पर एफएसएल एवं अनुसंधान के आधार पर उपेन्द्र कुमार गौतम उर्फ उपेन्द्र कुमार उर्फ रोहित कुमार एवं चंदा देवी की संलिप्ता पाई गई. चंदा देवी को गिरफ्तार किया गया. चंदा देवी ने अपराध स्वीकारोक्ति बयान में बताया कि ये एवं इनके पति उपेन्द्र कुमार गौतम उर्फ रोहित कुमार उर्फ उपेन्द्र कुमार के द्वारा महिलाओं का व्यापार का कार्य किया जाता है. इसी क्रम में 22 अप्रैल को को अज्ञात महिला को घर में देख कर चंदा देवी मृतिका से अपना पूर्व में लेकर भागे गये मोबाईल एवं 1000 रूपये की मांग किया. इसी दौरान झगड़ा होने पर हत्या कर कमरे में लाश छुपाकर ताला बंद कर फरार हो गया. 24 अप्रैल की रात पुनः वापस आकर शव को ठिकाना लगाने की बात स्वीकार की है. अज्ञात मृतक महिला के पहचान के लिए सीआईजी प्रकाशन की कारवाई की गयी है. चंदा देवी का अपराधिक इतिहास रहा है. आरोपी महिला के विरुद्ध डंडई, रामगढ़, रमकंडा और रंका थाना में मामला दर्ज है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *