Ranchi: एडीजी अभियान डॉ संजय आनन्द राव लाठकर के अध्यक्षता में शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय स्थित सभागार से वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से नक्सल प्रभावित जिलों के एसपी के साथ समीक्षा बैठक किया. बैठक में आईजी अमोल विनुकांत होमकर, डीआईजी संचार पाण्डेय विजय भुषण प्रसाद, एयरटेल के निदेशक देव शंकर, निदेशक एवं बीएसएनएल के पदाधिकारी समीक्षा बैठक में शामिल हुए. वही चाईबासा, कोडरमा, चतरा, हजारीबाग, पलामू, खूँटी, लातेहार, गिरिडीह, गोड्डा, साहेबगंज एसपी तथा रांची के ग्रामीण एसपी विडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से भाग लिया. इस बैठक में राज्य के अंदरूनी एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में लगाये जा रहे मोबाईल टावर में आ रही समस्या की विस्तृत रूप से समीक्षा की गयी. बैठक के क्रम में निर्देशित किया गया कि सभी एसएसपी , एसपी मोबाईल टावर के क्रियान्वयन में आ रही समस्या का समाधान के लिए संबंधित मोबाईल कंपनी के पदाधिकारी, जिले के डीसी से समन्वय स्थपित कर अग्रतर कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे. साथ ही इस कार्य के त्वरित कार्रवाई हेतु समय सीमा निर्धारित कर लगातार अनुश्रवण करना सुनिश्चित करें. ताकि दुर-दराज, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों को दुरसंचार नेटवर्क से जोड़ा जा सके. एवं झारखण्ड में Shadow Area को समाप्त किया जा सके.
