Patna: एक विद्यालय के शिक्षक का हैरतअंगेज मामला सामने आया है. जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मामला बिहार की राजधानी पटना जिले के मोकामा प्रखंड के मरांची स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय का है. जहां एक शिक्षक ने प्रतियोगिता परीक्षा में शामिल होने के लिये लिखे गये आवेदन में 15 शब्द अशुद्ध लिख दिया. मामला शिक्षक के जुड़े होने से चर्चा का विषय बन गया. चर्चा होने लगा कि जिस स्कूल का शिक्षक शुद्ध नही लिख सकता है, वहां का विद्यार्थी कैसा होगा. मामला जिला शिक्षा पदाधिकारी के संज्ञान में आया. उंन्होने स्पष्टीकरण मांग दिया. मोकामा प्रखंड के मरांची स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय में तैनात शिक्षक मुकेश कुमार 8 फरवरी को पटना के जिला शिक्षा पदाधिकारी को प्रतियोगिता परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए आवेदन दिया था. उक्त आवेदन में 15 (पंद्रह) पंक्तियाँ हैं. जिसमें शिक्षक मुकेश कुमार 9 से अधिक शब्द अशुद्ध लिखा है. जिला शिक्षा पदाधिकारी के मांगे गए स्पष्टीकरण के अनुसार शिक्षक मुकेश कुमार को अध्ययन-अध्यापन में रुचि नहीं हैं. और नहीं अध्ययन-अध्यापन करते हैं. ऐसा प्रतीत होता है कि शिक्षक मुकेश कुमार वर्ग कक्ष में बच्चों के साथ अध्यापन कार्य सही तरीके से नहीं कराते है. मामले को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने शिक्षक मुकेश कुमार को 17 फरवरी को स्पष्टीकरण (कारण पृच्छा) किया. जिसका जवाब शिक्षक ने नही दिया. दोबारा रिमाइंडर भेजा गया है. नही भेजने पर कार्रवाई की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed