Patna: आगामी मद्यनिषेध सिपाही भर्ती परीक्षा में एवं अन्य परीक्षाओं में इलेक्ट्रॉनिक डिवाईस के माध्यम से चिटिंग कराने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए मधुबनी के नगर थाना पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में मधुबनी जिले के नगर थाना क्षेत्र के बसुआड़ा निवासी पंकज कुमार और बेगुसराय जिले के गढपुरा थाना क्षेत्र के पगुराहा निवासी रौशन कुमार का नाम शामिल है. आरोपी के निशानदेही पर 5 वॉकी-टॉकी, 1 ईयर बड्स, 1 कनेक्टर डिवाईस और 3 मोबाईल पुलिस ने बरामद किया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नगर थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली कि मधुबनी रेलवे स्टेशन के पास ग्राम चकदह जाने वाली ओवरब्रीज पुल के नीचें मधुबनी जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के चकदह निवासी वैजनाथ दास द्वारा सड़क किनारे अस्थाई ठेला कि अपनी चाय एव कोल्ड ड्रिंक के दुकान में मादक पदार्थ छुपाकर रखा है तथा उसकी बिक्री कर रहा है. सूचना पर थानाध्यक्ष ने एक विशेष छापामारी दल का गठन कर उक्त दुकान के पास पहुंचा तो दुकान में एक संदिग्ध वैजनाथ दास बैठा था. तलाशी के दौरान मादक पदार्थ से संबंधित कोई भी सामग्री बरामद नहीं हुआ. परन्तु तलाशी के क्रम में बॉक्स के अन्दर से झोला में से 5 वॉकी-टॉकी, 1 ईयर बड्स एवं 1 कनेक्टर डिवाईस बरामद हुआ. बरामद सामान के बारे में पुछने पर वैजनाथ दास ने बताया कि यह सभी सामान मेरे पहचान के पंकज कुमार ने कुछ देर पहले हीं मुझे रखने के लिए दिया है एवं पंकज ने बताया कि बेगुसराय का रौशन नाम का मेरा एक दोस्त आया हुआ है. जिसे नंद होटल में ठहराकर आ रहे है. शक के आधार पर पुलिस की टीम नंद होटल में पहुँचकर पंकज कुमार एवं रौशन कुमार से बरामद सामान के बारे में पुछ-ताछ किया गया तो कोई भी संतोषजनक जबाब नहीं दिया. विशेष पुछ-ताछ के क्रम में पंकज कुमार एवं रौशन कुमार ने बताया कि सरकारी प्रतियोगिता परीक्षा में विधार्थी से रूपया लेकर वॉकी-टॉकी, ईयर बडस एवं इलेक्ट्रॉनिक डिवाईस के माध्यम से चिटिंग कराकर अभ्यार्थीयों को पास कराते है. इन लोगो ने अपने गिरोह के सभी लोगो एवं मुख्य व्यक्ति के बारे में बताते हुए यह भी बताया गया कि अगामी जून-2026 में आयोजित होने वाली मद्यनिषेध सिपाही भर्ती परीक्षा में एवं अन्य परीक्षाओं में ये लोग इसी वॉकी-टॉकी, ईयर बडस एवं ईलेक्ट्रॉनिक्स डिवाईस का उपायोग कर प्रश्नपत्रो का हल कर मोटा रुपया कमाने वाले है. इसी सिलसिले में हमलोग आज होटल में ठहर कर दो-तीन दिन रुक कर इस क्षेत्र के अभ्यार्थीयों को खोजकर उनसे एडवांस रुपया जमा कराने वाले है. दोनो आरोपी को गिरफ्तार किया गया. इस संदर्भ में नगर थाना (कांड सं0-225/26) में मामला दर्ज किया गया है. गिरोह में शामिल अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लागातार छापेमारी की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed