Ranchi: रांची के कडरु इलाके से पुलिस छापेमारी कर दो आरोपी को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अरोपी में संजय कुमार साहू और सुजीत कुमार सिंह उर्फ रवि का नाम शामिल है. दोनो आऱोपी अरगोड़ा थाना क्षेत्र का रहने वाला है. आरोपी के पास से 5.34 ग्राम ब्राउन शुगर और दो मोबाइल पुलिस ने बरामद किया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अऩुसार रांची एसएसपी को गुप्त सूचना मिली कि अरगोड़ा थाना क्षेत्र के कडरू इलाके में संजय साहू एवं रवि नामक व्यक्ति द्वारा बाहर से लाकर ब्राउन शुगर की बिक्री की जा रही है. जिससे क्षेत्र के युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है. सूचना पर एएसपी कोतवाली के नेतृत्व में अरगोड़ा थाना एवं कोतवाली थाना की संयुक्त टीम का गठन किया गया. गठित टीम कडरू क्षेत्र में छापेमारी कर दोनो आरोपी को गिरफ्तार किया. आरोपी के पास से ब्राउन शुगर बरामद किया गया. इस संबंध में अरगोड़ा थाना (कांड संख्या-105/26) में मामला दर्ज किया गया. संजय कुमार साहू और सुजीत कुमार सिंह उर्फ रवि आपराधिक इतिहास रहा है. आरोपी के विरुद्ध एटीएस समेत विभिन्न थाना में आधा दर्जन मामला दर्ज है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed