Ranchi: सिमडेगा पुलिस ने गोवंशीय पशुओं की अवैध तस्करी और पशु क्रूरता के मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मौके से 4 बैल भी बरामद किए हैं. गिरफ्तार आरोपी में ललिया मांझी और फुलमनी देवी का नाम शामिल है. दोनो आरोपी पाकरटांड़ थाना क्षेत्र का रहने वाला है.

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिरकेरा की ओर से धनगड़ा और सरखुटोली होते हुए 2 लोग 4 बैलों को गोकशी के लिए अवैध रूप से मारते-पीटते हुए पैदल ले जा रहे हैं. सूचना पर सिमडेगा एसपी के निर्देश पर पाकरटांड़ थाना की टीम घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस वाहन को देखकर दोनों आरोपी पशुओं को छोड़कर भागने लगे. पुलिस बल ने खदेड़कर दोनों को पकड़ लिया. इस संबंध में पाकरटांड़ थाना (कांड संख्या-17/26) में मामला दर्ज किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *