Ranchi: रांची पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सुखदेवनगर थाना क्षेत्र से 11.16 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 5 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मौके से 1.34 लाख रुपये नगद, 5 मोबाइल, 1 स्कूटी और 2 बाइक भी बरामद की है. गिरफ्तार आरोपी में सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के सुशील तिर्की, मो0 दानिश उर्फ मन्नू, सुमित तिर्की, रेणु तिर्की और गढ़वा जिले के परहेश के रहने वाले राजकुमार राम का नाम शामिल है.

मिली जानकारी के अनुसार रांची एसएसपी को गुप्त सूचना मिली कि इन्द्रपुरी रोड नंबर-14, सुखदेवनगर स्थित रेणु तिर्की के घर में प्रतिबंधित नशीला पदार्थ ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की जा रही है. सूचना पर कोतवाली एएशपी के नेतृत्व में एक छापामारी दल गठित कर रात करीब 20:40 बजे इन्द्रपुरी रोड नंबर-14 स्थित घर पर छापा मारा गया. पुलिस को देखकर लोग भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर 4 पुरुष और 1 महिला को पकड़ लिया. पकड़े गए सभी आरोपी से पूछताछ के बाद सुखदेवनगर थाना (कांड संख्या-283/26) में मामला दर्ज किया गया. गिरफ्तार सुमित तिर्की का आपराधिक इतिहास भी है और उस पर पहले से NDPS एक्ट का मामला दर्ज है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *