Patna: लखीसराय पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी अपराधी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है. सूरजगढ़ा थाना क्षेत्र में 20 दिसंबर 2024 को हुए पप्पू सिंह उर्फ ओमप्रकाश सिंह हत्याकांड का आरोपी पंकज कुमार को पुलिस गिरफ्तार कर लिया है. पंकज कुमार पर सूरजगढ़ा थाना में पहले से कई मामले दर्ज हैं.

क्या है मामला

20 दिसंबर 2024 को रंजू कुमारी के आवेदन पर सूरजगढ़ा थाना में (कांड संख्या 338/24 दर्ज) में मामला दर्ज किया गया था. इसमें उनके पति ओमप्रकाश सिंह उर्फ पप्पू सिंह की हत्या के आरोप में 4 लोगों को नामजद किया गया था. मामला दर्ज होने के बाद 1 आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया था, जबकि 2 आरोपी मुन्ना कुमार और पंकज कुमार घटना के बाद से फरार चल रहे थे. फरार आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई कर आरोप पत्र समर्पित किया गया. न्यायालय द्वारा मुन्ना कुमार और पंकज कुमार के विरुद्ध स्थाई वारंट/लाल वारंट निर्गत किया गया. जिला पुलिस द्वारा दोनों पर 25-25 हजार रुपये इनाम घोषित किया गया. लखीसराय एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई. इसी क्रम में सुरजगढ़ा थाना क्षेत्र के पवेय निवासी फरार अपराधी पंकज कुमार को गिरफ्तार किया गया.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *