Ranchi: कोडरमा एसपी कुमार शिवाशीष की अध्यक्षता में बुधवार को पुलिस कार्यालय सभागार में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गई. बैठक में जिले के सभी डीएसपी, अंचल पुलिस निरीक्षक, थाना, ओपी प्रभारी एवं शाखा प्रभारी उपस्थित थे. एसपी ने जून-2026 में घटित कांडों की समीक्षा की. प्रतिवेदित: विशेष-66 + अविशेष-49 = कुल 115 कांड. निष्पादित: विशेष-98 + अविशेष-64 = कुल 162 कांड. अर्थात प्रतिवेदित कांडों की तुलना में लगभग 150% कांडों का निष्पादन किया गया. उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले थाना प्रभारियों को एसपी द्वारा पुरस्कृत किया गया. अप्रैल-2026 में 952 वारंट लंबित थे. पिछले 2 माह में युद्ध स्तर पर कार्रवाई कर वर्तमान में मात्र 192 वारंट लंबित हैं. जून में 536 मामले प्राप्त, सभी 15 दिन के अंदर निष्पादित. फरियादियों से अच्छा व्यवहार और समय पर कार्रवाई के निर्देश. हर सप्ताह थाना में अंचलाधिकारी के साथ समन्वय कर थाना दिवस आयोजित करने और जमीन विवादों का निपटारा करने का निर्देश दिया. थाना परिसर की साफ-सफाई और वृक्षारोपण पर जोर. कुछ थाना प्रभारियों को इसके लिए राशि भी दी गई.

अपराधियों पर सख्ती

जून-2026 में विभिन्न कांडों में 65 अभियुक्त गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजे गए. एसपी ने कहा – “कोडरमा में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है. आम जनता को भयमुक्त माहौल देना हमारी प्राथमिकता है. सभी थाना प्रभारियों को एनडीपीएस के तहत अवैध शराब, अफीम, गांजा कारोबारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई का निर्देश. एसपी ने कहा नशा अगली पीढ़ी के लिए खतरा है.” चोरी, वाहन चोरी, गृहभेदन की घटनाएं पिछले महीने की तुलना में कम हुईं. सभी गस्ती वाहन, पैंथर, पी0सी0आर0 को सक्रिय रहने और एण्टी क्राइम चेकिंग बढ़ाने का निर्देश. आदतन अपराधियों के खिलाफ सी0सी0ए0 की कार्रवाई होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed