Patna: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बुधवार को भागलपुर के गोराडीह से राज्य के 211 नए डिग्री कॉलेजों में पठन-पाठन का शुभारंभ किया. उन्होंने कहा कि अब हर प्रखंड के छात्र को घर के पास ही उच्च शिक्षा मिलेगी. मुख्यमंत्री ने प्राचीन विक्रमशिला विश्वविद्यालय को आधुनिक रूप में फिर से शुरू करने की घोषणा भी की. इसके लिए 220 एकड़ जमीन दे दी गई है और लक्ष्य है कि अगले एक साल में विश्वविद्यालय शुरू हो जाए. शिक्षा के साथ-साथ भागलपुर को कई बड़ी सौगातें भी मिलीं. मुख्यमंत्री ने कहा कि भागलपुर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और कंप्यूटर साइंस का नया विश्वविद्यालय बनेगा. मुजफ्फरपुर में आर्किटेक्चर यूनिवर्सिटी और 4 निजी विश्वविद्यालयों को भी मंजूरी दी गई है.

30 नवंबर तक विक्रमशिला सेतु पूरी तरह शुरू करने का निर्देश

भागलपुर के विकास के लिए 400 एकड़ में नया औद्योगिक क्षेत्र बनेगा. मुंगेर से भागलपुर तक 83 किमी लंबी गंगा मरीन ड्राइव का काम शुरू हो गया है. जो पूरा होने के बाद बिहार का प्रमुख आकर्षण बनेगा. कहलगांव के बटेश्वरधाम तक रोप-वे और क्षेत्र में 2 नए एयरपोर्ट भी बनेंगे. पीरपैंती में 2400 मेगावाट का पावर प्लांट लगेगा जिस पर 70 हजार करोड़ खर्च होंगे. विक्रमशिला सेतु को 30 नवंबर तक पूरी तरह शुरू करने का निर्देश भी दिया गया. जिससे लाखों लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी. कहलगांव के समीप गंगा नदी के किनारे स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बटेश्वर धाम मंदिर तक श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रोप-वे का निर्माण कराया जाएगा. उन्होंने कहा कि भागलपुर क्षेत्र में दो एयरपोर्ट विकसित किए जाएंगे, जिनमें सुल्तानगंज में प्रस्तावित एयरपोर्ट भी शामिल है. इससे क्षेत्र में उद्योग, पर्यटन और व्यापार को नई गति मिलेगी. पीरपैंती में 2400 मेगावाट का पॉवर प्लांट लगने जा रहा है. इसकी क्षमता को 1600 मेगावाट और बढ़ाया जायेगा. इस परियोजना में 70 हजार करोड़ रूपये का इन्वेस्टमेंट होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed