Ranchi: नेहा राज हत्याकांड का कोडरमा पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है. अवैध संबंध एवं बदले की भावना को लेकर वारदात को अंजाम दिया गया. गिरफ्तार आरोपी में रोहित राणा और उसकी पत्नी देवन्ती देवी का नाम शामिल है. आरोपी सलैया थाना क्षेत्र के रहने वाले है. आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकु, घटना के समय पहने हुए कपडा, बाईक (JH02X-9994) और दो मोबाईल पुलिस ने बरामद किया है. मृतिका नेहा राज के पति शम्भु राणा की आरोपी देवन्ती राणा के साथ अवैध संबंध था. इसी को लेकर विवाद में बदले की भावना को लेकर घटना को अंजाम दिया गया.
मामले की जानकारी देते हुए कोडरमा एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि 14 मई को मिटको कॉलोन भण्डरवा में एक महिला नेहा राज को उसके घर में गला रेत कर जधंन्य हत्या की घटना घटित हुई थी. इस संबंध में कोडरमा थाना (काण्ड सं0-92/26) में मामला दर्ज किया गया. मुख्यालय डीएसपी एवं एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित टीम तकनीकी साक्ष्य एवं मानवीय साक्ष्यों के आधार पर मामले का उद्भेदन करते हुए रोहित राणा एवं देवन्ती राणा को गिरफ्तार किया गया. दोनो आरोपी अपना अपराध स्वीकारोक्ति बयान में अपना अपराध स्वीकार किया है. घटना में प्रयुक्त वाहन, चाकु एवं घटना के समय पहने हुए कपडा को बरामद किया गया है. देवन्ती राणा के साथ शंम्भु राणा के अवैध संबंध को लेकर अलग से मामला दर्ज किया गया है.
