Patna: लखीसराय पुलिस ने ATM कार्ड बदलकर 3.36 लाख रुपये की अवैध निकासी करने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. कवैया थाना पुलिस ने मामले में शामिल एक आरोपी की पहचान कर उसके घर से 49,500 रुपये नकद सहित अन्य सामान बरामद किया है. लखीसराय एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम गठित की गई. गठित टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर CCTV फुटेज प्राप्त किया. CCTV, तकनीकी अनुसंधान और मानवीय आसूचना के आधार पर घटना में शामिल अपराधी की पहचान गया जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के मखदुमपुर रजौधा टोला के रहने वाले चंदन सिंह के रूप में हुई. पहचान के बाद गया जिले के फतेहपुर थाना के रजौंधा टोला में छापेमारी कर आरोपी के घर से 49,500 रुपये  घटना के समय पहने आरोपी का टी-शर्ट एवं चप्पल, फोन पे कंपनी का स्वाइप मशीन, मोबाइल, लोहे का पिलास, पेचकस और चाकू पुलिस ने बरामद किया.

क्या है मामला

मिली जानकारी के अनुसार 19 जुलाई को रोहित कुमार द्वारा कवैया थाना क्षेत्र के हसनपुर स्थित SBI ATM से पैसा निकासी के क्रम में उनका ATM कार्ड मशीन में फंस गया. इसके बाद वहां चिपकाए गए फर्जी हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करने पर फ्रॉड ने उन्हें जमुई मोड़ बुला लिया. इसी बीच ठगों ने मशीन से उनका ATM कार्ड निकाल लिया और उससे कुल 3 लाख 36 हजार रुपये की निकासी कर ली. वादी की सूचना पर कवैया थाना (कांड संख्या-277/26) में अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया. लखीसराय एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित टीम अपराधी की पहचान किया, इसके बाद गया स्थित घर छापेमारी कर समान बरामद किया. आरोपी की तलाश में पुलिस संभावित ठिकाने पर छापेमारी कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed