Ranchi: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी द्वारा राज्य की डीजीपी के खिलाफ की जा रही टिप्पणियों पर भारतीय पुलिस सेवा एसोसिएशन, झारखंड चैप्टर ने कड़ी नाराजगी जताई है. एसोसिएशन ने इन टिप्पणियों की भर्त्सना करते हुए पुलिस महानिदेशक के समर्थन में बयान जारी किया है. साथ ही बाबूलाल मरांडी से पुलिस अधिकारियों को दलीय राजनीति से दूर रखने की अपील की है.

डीजीपी के खिलाफ भाषा के इस्तेमाल पर जताई आपत्ति

भारतीय पुलिस सेवा एसोसिएशन, झारखंड चैप्टर की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि बाबूलाल मरांडी द्वारा लगातार डीजीपी के विरुद्ध अवांछित टिप्पणियां की जा रही हैं. झारखंड पुलिस की मुखिया और कर्तव्यनिष्ठ महिला पुलिस पदाधिकारी के खिलाफ उनके एक्स अकाउंट पर जिस प्रकार की भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है, एसोसिएशन उसकी कड़ी भर्त्सना करता है.

पुलिस अधिकारियों को राजनीति से दूर रखने की अपील

एसोसिएशन ने कहा है कि भारतीय पुलिस सेवा के पदाधिकारियों को दलीय राजनीति का हिस्सा नहीं बनाया जाना चाहिए. इस तरह की टिप्पणियों से न केवल पुलिस अधिकारियों, बल्कि पूरे पुलिस बल के मनोबल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है. पुलिस विभाग एक महत्वपूर्ण संस्थान है और उसकी गरिमा बनाए रखना जरूरी है.

पुलिस विभाग की गरिमा प्रभावित होने की बात कही

प्रेस विज्ञप्ति में बाबूलाल मरांडी से अनुरोध किया गया है कि राज्य के पुलिस प्रमुख एवं पुलिस विभाग की मुखिया के विरुद्ध टिप्पणी करने से परहेज करें. एसोसिएशन का कहना है कि इस तरह की बयानबाजी से राज्य पुलिस बल का मनोबल प्रभावित होने के साथ-साथ संस्थान की गरिमा भी प्रभावित होती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *