Patna: छठ घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ के सामने पिस्टल लहराकर दहशत फैलाने की घटना के बाद समस्तीपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर तीन देशी पिस्तौल और तीन गोली बरामद किए हैं. वहीं, पिस्टल लहराने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है. घटना विभूतिपुर थाना क्षेत्र के बेलसंडी तारा छठ घाट की है.

छठ घाट पर पिस्टल लहराने वाला युवक गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, पहली कार्रवाई में खानपुर थाना क्षेत्र के शिबैंगसीपुर निवासी चंदन कुमार (पिता रामलोभित सहनी) को गिरफ्तार किया गया है. आरोप है कि उसने विभूतिपुर थाना क्षेत्र के बेलसंडी गांव स्थित बूढ़ी गंडक नदी घाट पर पिस्टल लहराकर श्रद्धालुओं के बीच दहशत फैलाने की कोशिश की थी. पुलिस ने गिरफ्तार युवक के पास से तीन देशी पिस्तौल और तीन गोली बरामद किए हैं. इस संबंध में विभूतिपुर थाना (कांड संख्या 565/26) में प्राथमिकी दर्ज की गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *