Patna: खान एवं भूतत्व विभाग के मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने सोमवार को कहा कि राज्य में अवैध खनन में संलिप्त माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. मंत्री श्री कुमार सोमवार को अपने विभाग का पदभार ग्रहण करने के बाद मीडिया को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि वैध कार्य करने वालों को घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन अवैध कार्यों में संलिप्त लोग किसी भी सूरत में बख्शे नहीं जाएंगे.

मंत्री ने बताया कि एनडीए सरकार में पारदर्शिता के साथ काम होता है. विभागीय पदाधिकारियों के साथ जल्द ही बैठक कर राज्य में वैध-अवैध खनन करने वालों की पहचान की जाएगी और उसके बाद कार्रवाई का दौर शुरू होगा. बंद पहाड़ों की कटाई आदि को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि भू-वैज्ञानिकों से बातचीत के बाद ही कोई कदम उठाया जाएगा. इससे पहले विभागीय पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मंत्री श्री कुमार का स्वागत किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *