Patna: केस से नाम हटाने के एवज में पुलिस अंचल निरीक्षक कार्यालय का रीडर को निगरानी ने रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. सीतामढ़ी जिले के पुपरी अंचल निरीक्षक कार्यालय में तैनात पीटीसी-सह-रीडर गोविन्द कुमार चौधरी रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है. जय शंकर शर्मा के शिकायत पर निगरानी की टीम ने यह कार्रवाई की है. पटना स्थित निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के कार्यालय में शिकायत दर्ज कराया गया था कि आरोपी रीडर बोखरा थाना (कांड सं0-109/26) में दर्ज मामले में लगे धाराओं से कुछ धाराओं एवं नाबालिग भांजा का नाम हटाने के एवज में रिश्वत की माँग किया जा रहा है. ब्यूरो जब शिकायत का सत्यापन कराया तो रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि की. अनुसंधानकर्ता के नेतृत्व में एक धावादल का गठन किया गया. धावादल कार्रवाई करते हुए रीडर गोविन्द कुमार चौधरी को पुलिस अंचल निरीक्षक कार्यालय से रिश्वत लेते गिरफ्तार किया.
