Ranchi: रामगढ़ के गोला में पत्थलगढ़ा स्थित बन्द घर में चल रहे अवैध शराब फैक्ट्री का खुलासा करते हुए पुलिस भारी मात्रा में शराब और सामग्री के साथ दो आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में गोला थाना क्षेत्र के उपर खखरा टोला पत्थलगढ़ा के रहने वाले मनोज मुर्मू और चोपादारू के रहने वाले भदरू सिंह का नाम शामिल है. मौके पर से विभिन्न ब्रांडो का करीब 250 पेटी विदेशी शराब, 6 ड्राम में करीब 1800 लीटर तैयार शराब, 3 जार भरा हुआ मॉल्ट, 40 हजार Royal Gold Cup Extra Smooth लिखा हुआ स्टीकर, करीब 20,000 विभिन्न दारू कम्पनियों का कैप, विभिन्न दारू कम्पनियों का करीब 250 खाली कार्टून, 50 खाली पानी का जार, 40 जार में स्प्रिट करीब 1600 लीटर, विभिन्न आकार का शराब का खाली बोतल करीब 20000 पीस, बना हुआ शराब को भरने वाला नल लगा हुआ 2 ड्रम, विभिन्न कम्पनियों का शराब के बोतलों पर लगने वाला 20000 स्टिकर, एल्कोहॉल मीटर, पिकअप वाहन और दो बाईक पुलिस ने बरामद किया है.
मामले की जानकारी देते हुए रामगढ़ एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि गोला थाना क्षेत्र के ग्राम-उपर खखरा टोला, पत्थलगढ़ा में एक बन्द घर में अवैध विदेशी शराब का निर्माण कर भारी मात्रा में भण्डारण करके आस-पास के क्षेत्रों में तस्करी किया जा रहा है. सूचना पर मुख्यालय डीएसपी-सह-एसडीपीओ के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया. गठित एसआईटी कार्रवाई करते हुए गोला थाना क्षेत्र के ग्राम उपर खखरा टोला, पत्थलगढ़ा में छापामारी कर अवैध विदेशी शराब का निर्माण व भण्डारण करके बिक्री करने में संलिप्त मनोज मुर्मू और भदरू सिंह को गिरफ्तार किया गया. आरोपी के निशानदेही पर तीन घरो में छापामारी कर भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब, विदेशी शराब निर्माण करने से संबंधित सामग्री व अन्य सामग्री बरामद किया गया. आरोपी विदेशी शराब का अवैध निर्माण करने के उपरांत इस पर फर्जी तरीके से होलोग्राम का उपयोग कर भण्डारण कर तस्करी (Trafficking of illicit goods or service) करता था. इस संदर्भ में गोला थाना (कांड सं0- 51/26) में मामला दर्ज किया गया है.
