Ranchi: सिमडेगा एसपी के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर विशेष एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया. इसी क्रम में बांसजोर थाना, केरसई थाना एवं रेंगारीह थाना क्षेत्र में सघन वाहन जांच एवं संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की गई. चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों द्वारा आने-जाने वाले वाहनों की जांच, आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन तथा संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी गई. साथ ही आम लोगों से यातायात नियमों का पालन करने एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई.
एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को नियमित रूप से एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाते रहने एवं अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है, ताकि जिले में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था कायम रहे.
