Ranchi: चतरा के खाबाबार के रोड के किनारे लूटपाट की योजना बनाते दो अपराधी को हथियार के साथ एसएसबी और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पकड़ा गया है. गिरफ्तार आरोपी में संस्कृत कुमार और राजू कुमार यादव दोनो पिता श्यामलाल यादव का नाम शामिल है. आरोपी कुन्दा थाना क्षेत्र के कुसुम्भा का रहने वाला है. आरोपी के पास से एक देशी कट्टा, एक गोली औऱ दो बाईक पुलिस ने बरामद किया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार संध्या गश्ती के क्रम में गुप्त सूचना मिली कि तुलतुलिया डाहा के पास सडक के किनारे तीन चार युवक देसी कट्टा के साथ दंतार हाट बाजार से विक्रय कर वापस जाने वाले व्यापारियों एवं दुकानदारों से लूट- पाट करने की योजना बना रहे हैं. सूचना पर गश्ती दल एवं केडिमो पिकेट के एसएसबी की संयुक्त टीम ने छापामारी करने मौके पर पहुंची तो तुलतुलिया डाहा, खाबाबार के रोड के किनारे लूट पाट की योजना बनाते दो आरोपी को देशी कट्टा, गोली एवं दो बाईक के साथ पकडा गया. एवं दो आरोपी जंगल का फायदा उठाकर भाग गया. जिसके आधार पर ब० नगर थाना (कांड सं0- 83/26) में मामला दर्ज किया गया.
