Ranchi: रामगढ़ जिले के रजरप्पा में शिव शंकर ज्वेलर्स डकैती मामले में शामिल सास-दामाद को पुलिस गिरफ्तार किया है. वही महिला के घर में जमीन में गाड़कर रखे सोना-चांदी भी पुलिस बरामद किया है. गिरफ्तार अपराधी में नाजमा खातुन और शहनवाज हुसैन का नाम शामिल है. दोनो आरोपी कुजू ओपी क्षेत्र के बरकट्टी का रहने वाला है. आरोपी के निशानदेही पर सोना का हार, 2 झुमका, चाँदी का 8 पीस प्लेन चुड़ी, डिजाइनर चुडी, कंगन और अंगुठी पुलिस ने बरामद किया है. इनमें कुल 1350 ग्राम चांदी और 49 ग्राम सोना शामिल है.

मामले की जानकारी देते हुए रामगढ़ एसपी ने बताया कि 21 अप्रैल को रजरप्पा थाना क्षेत्र के चितरपुर रजरप्पा मोड एनएच0-23 रामगढ बोकारो मुख्य मार्ग में अवस्थित शिव शंकर ज्वैलर्स नामक दुकान में डकैती की वारदात को अंजाम दिया गया था. विष्णु प्रसाद के फर्दबयान के आधार पर रजरप्पा थाना (कांड सं0-48/26) में मामला दर्ज किया गया था. मामले के उद्भेदन के लिए मुख्यालय डीएसपी-सह-एसडीपीओ के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया. गठित एसआईटी 24 अप्रैल को 7 अपराधी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. वही सोना एवं चाँदी के लगभग 180 Items, एक पिस्टल, 3 गोली, बाईक कार, मोबाईल  घटना कारित करते समय पहना गया कपड़ा बरामद किया गया. लुटे गये शेष समानो की बरामदगी एवं घटना में शामिल अन्य अपराधी  गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामरी की जा रही थी. इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर सुभानी अंसारी उर्फ ललका की पत्नी नाजमा खातुन एवं दामाद शहनवाज हुसैन को गिरफ्तार किया गया. आरोपी के निशानदेही पर नजमा खातुन के घर से जमीन में गाड़कर रखा गया सोना एवं चाँदी बरामद किया गया. अन्य आरोपी की गिरफ्तारी एवं सामानों की बरामदगी के लिए लगातार छापामारी किया जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed